कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद
साहिबाबाद। दिल्ली में जंतर मंतर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम और नरेंद्र राठी को साहिबाबाद पुलिस ने घर में नजरबंद कर लिया। पार्टी की पूर्व लोकसभा उम्मीदवार डोली शर्मा को भी नजरबंद करने के लिए लिंक रोड थाने की पुलिस उनके सूर्यनगर स्थित आवास पर पहुंची लेकिन वह घर में मौजूद नहीं थीं। इसके बाद इंदिरापुरम पुलिस पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और अन्य नेताओं के घर भी पहुंची। टीम को घर पर इनमें से कोई नहीं मिला। हालांकि, मकनपुर में रहने वाले कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी सलीम सैफी पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गए। वह आधी रात को ही दिल्ली रवाना हो गए। वह कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव व अन्य के साथ दिल्ली पहुंचे थे। वहां दिल्ली पुलिस ने सभी को कनॉट प्लेस से हिरासत में ले लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें